फतेहपुर नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर सपा प्रत्याशी नज़ाकत ख़ातून ने भाजपा की अर्चना त्रिपाठी को दी शिकस्त

फतेहपुर नगर पालिका अध्यक्ष की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर सपा प्रत्याशी नज़ाकत ख़ातून ने भाजपा की अर्चना त्रिपाठी को 2800 वोटों से हरा दिया है। यह सीट भाजपा के सदर विधायक विक्रम सिंह और सपा नेता हाजी रजा के बीच नाक की लड़ाई बन गयी थी।

Updated : 1 December 2017, 8:54 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: नगर पालिका अध्यक्ष के लिये सपा प्रत्याशी नज़ाकत ख़ातून ने भाजपा की अर्चना त्रिपाठी को 2800 वोटों से रौंद दिया है।

सपा उम्मीदवार को 27694 वोट मिले जबकि भाजपा की अर्चना त्रिपाठी को 24894 वोट मिले।

कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गुप्ता महज 6784 वोट पर सिमट गयीं।

डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में सपा प्रत्याशी नज़ाकत ख़ातून के पुत्र और प्रतिनिधि हाज़ी रज़ा ने कहा कि जनता का मुझे भरपूर सहयोग मिला है। सभी धर्म और वर्ग के लोगों की वज़ह से ये जीत सुनिश्चित हुई है। सपा की जीत के बाद नगर पालिका क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनता हाज़ी रज़ा और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रही है।

आप से प्रभा को 664, बसपा से रेशमा खान को 10594, निर्दलीय जागृति तिवारी को 640, दीपिका सिंह को 6939, रुकसाना बेगम को 535, लालती को 221, सरिता को 837, सरोज मौर्य को 524 और सीता देवी को 781 मत मिले।

जिले की अन्य सीटों के नतीजे इस प्रकार हैं:

किशनपुर नगर पंचायत-  निर्दल सुरेन्द्र कुमार 83 वोट से जीते

बिंदकी नगर पालिका-  सपा उम्मीदवार मुन्नालाल सोनकर 2730 वोट से जीते, बीएसपी नंबर दो पर रही, बीजेपी रही नंबर तीन पर

बहुआ नगर पंचायत अध्यक्ष- निर्दलीय प्रत्याशी राजेश सिंह गौतम ने 320 वोट से विजय हासिल की, बीजेपी प्रत्याशी को हराया

खागा नगर पंचायत- 1100 वोट से भाजपा की गीता सिंह जीतीं

जहानाबाद नगर पंचायत- 80 मतों से बसपा जीतीं

हथगांव नगर पंचायत- निर्दलीय प्रत्याशी फूल सिंह पासवान 2183 वोटों से भाजपा प्रत्याशी से जीते 

Published : 
  • 1 December 2017, 8:54 PM IST

Related News

No related posts found.