हिंदी
फतेहपुर: असोथर थाना अंतर्गत बनपुरवा मोड़ के समीप थरियांव मार्ग पर बारातियों से भरी एक बोलेरो और एक बलेनो गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। दोनो चार पहिया वाहन में सवार बाराती व दूल्हा दुल्हन बाल बाल बच गए। दोनों वाहन मालिकों ने आपसी समझौता कर अपने अपने वाहन बनवाने और कोई कार्रवाई न करने की बात पर सहमत जताते हुए अपने अपने गंतव्य को चले गए।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हुसेनगंज थाना क्षेत्र के लोहारी गांव से यह बारात असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव गई थी। शादी की सभी रस्म संपन्न होने के बाद दोपहर में विदाई के बाद लगभग एक बजे कुछ बाराती एक बोलेरो और बनेलो में दूल्हा दुल्हन सवार होकर अपने गांव लोहारी वापस लौटने लगे। जैसे ही बनपुरवा मोड़ गांव के समीप पहुंचे तभी अचानक सामने से अन्ना मवेशियों के आने से सामने से आ रही बोलरो गाड़ी भी अन्ना मवेशियों को बचाने के कोशिश में अनियंत्रित होकर आपस में सड़क के किनारे फिल्मी अंदाज में टकरा गई।
गाड़ी टकराते ही चीख पुकार मच गया। दोपहर होने से वहां आस-पास कोई नहीं था। दूर खेत में काम कर रहे किसानो ने मौके पर पहुंच बारातियों और दूल्हा दुल्हन को बाहर निकाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। वहीं दूसरी बोलोरो गाड़ी असोथर नगर पंचायत के खदरहा गांव से गुरुवार को बारात लेकर खागा के राजपूत नगर गई थी। जो कि वह आज विदाई के बाद बारातियों को लेकर खदरहा गांव वापस आ रहा था।
डाइनामाइट न्यूज के संवाददाता के अनुसार मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना पुलिस टीम को दी।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बारातियों और दूल्हा दुल्हन को बाहर निकालवाया और कोई अनहोनी न होने पर सभी को दूसरे वाहन से अपने घरों को वापस भेज दिया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। दोनों चार पहिया सवार और दूल्हा दुल्हन सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की कोई अनहोनी नही हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Published : 12 July 2024, 9:07 PM IST
Topics : Bride Fatehpur Groom Road Accident दुल्हन दूल्हा फतेहपुर बोलरो सड़क हादसा