UP: फतेहपुर के दो गांवों में बार बालाओं का अश्लील डांस, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस, आयोजक फरार

जिले के दो थाना क्षेत्रों में बार बालाओं का अश्लील डांस करने का मामला सामने आया है। बार बालाओं के डांस के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 June 2021, 5:30 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जिले के दो थाना क्षेत्रों में बार बालाओं का अश्लील डांस करने का मामला सामने आया है। बार बालाओं के डांस के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।  वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की और आयोजकों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी आयोजक फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

बार बालाओं के अश्लील डांस का पहला मामला जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के माधियाखेड़ा गाँव का है, जहां एक मुंडन संस्कार में बार बालाओं ने जमकर डांस किया और अश्लीलता फैलाने की कोशिश की गई। अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आयोजक खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूसरा मामला जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के किशोई गाँव का है, जहाँ एक कार्यक्रम के दौरान भी बार बालाओं के जमकर डांस  किया गया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने आयोजक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में जुट गई है।  

एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जिले के जाफरगंज व सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस द्वारा आयोजक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। 

Published : 
  • 19 June 2021, 5:30 PM IST

Advertisement
Advertisement