हिंदी
महराजगंज: इस साल गर्मी का असर किसान की खेती पर भी पड़ा है। बारिश ना होने के कारण किसानों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। खेतों मे दरार पड़ने लगी है, जिससे धान की रोपाई में परेशानी हो रही है। महराजगंज के आस पास के गांवो में गर्मी के कारण किसानों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश ना होने के कारण धान की रोपाई बर्बाद हो सकती है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: अतिक्रमण के चंगुल में फंसा सिसवा मार्केट, दुकानदारों की मनमानी से लोग परेशान
महराजगंज के मिठौरा क्षेत्र के सिन्दुरियां और आस पास के गांव पिपराकल्याण, सोनवल, परसामिर, मधुबनी, कसमरीयां और आसपास के ईलाके में कड़ी गर्मी पर रही है। जिसकी वजह से किसानों के धान कि रोपाई को भारी नुकसान हो सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए किसान तेजी के साथ धान की रोपाई कर रहे हैं।
वहीं जो किसान पहले रोपाई कर चुके है उनके खेतों मे दरारें पड़ने लगे हैं। इस विषय को लेकर किसान काफी परेशान हैं, अगर बारिश नहीं हुई तो किसानों कि धान कि खेती को बड़ा नुकसान हो सकता है।
Published : 18 June 2019, 4:11 PM IST
No related posts found.