
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर का आज 44वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम उनके लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं जिससे आप लोग अंजान है।
फरहान एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ गायक भी है। वो कई फिल्मों के गानों को अपनी सुर से सजा चुके हैं। इसके अलावा वो कई कॉन्सर्ट में भी गाये हैं। फरहान महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हमेशा बुलंद आवाज उठाते है और महिलाओं को इन सभी से लड़ने की ताकत भी देते हैं।
बता दें कि फरहान एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन लेखक, निर्माता और निर्देशक भी हैं। फरहान ने साल 2008 में फिल्म रॉक आन से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इस मूवी के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल एक्टर डेब्यू अवॉर्ड मिला। इसके बाद फरहान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी।
फरहान के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो अपनी मां हनी ईरानी काफी डरते हैं। एक बार की बात है जब फरहान की मां ने बचपन में उनसे कहा था कि यदि जिंदगी में कुछ नहीं किया तो वह उन्हें घर से निकाल देंगी।
Published : 9 January 2018, 9:50 AM IST
Topics : एक्टर जन्मदिन दिलचस्प बातें फरहान अख्तर बॉलीवुड