फरेन्दा उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के आगमन की तैयारियां जोरों पर, 300 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या का कल महराजगंज में आगमन हो रहा है। जिसमें लगभग 300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल
और विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ से की खास बात..

Updated : 29 February 2020, 5:48 PM IST
google-preferred

महराजगंजः रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या का महराजगंज में आगमन हो रहा है। जिसमें लगभग 300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ेंः एक बार फिर उठे गोसदन मधवलिया के विस्तार पर सवाल, कमिश्नर ने भरी महफ़िल में आरईएस के अधिशासी अभियंता को लगाई जमकर फटकार

कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है जिसे लेकर फरेंदा के जयपुरिया इंटर कॉलेज के मैदान में लगभग 30 हजार लोगों की जनसभा को उपमुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इस दौरान लगभग 54 परियोजनाओं का लोकार्पण और 77 परियोजनाओं का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या करेंगे।   

यह भी पढ़ेंः महराजगंज में एडमिट कार्ड के लिए कॉलेज कार्यालय में 600 रुपए की मांग पर भड़के छात्र और छात्राएं

महाराजगंज के फरेंदा में जोरो से तैयारियां हो रही है स्थानीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कल 1 मार्च के दिन को ऐतिहासिक बताया है। साथ ही कहा है कि महराजगंज का फरेंदा विधानसभा अत्यंत ही पिछड़ा हुआ था। सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी थी लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे उप मुख्यमंत्री द्वारा धन अवमुक्त किया गया है जिससे महराजगंज का चौतरफा विकास होने जा रहा है।

Published : 
  • 29 February 2020, 5:48 PM IST

Advertisement
Advertisement