Remo D’Souza Hospitalized: मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ICU में भर्ती, जानें क्या है वजह

बॉलीवुड के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को गंभीर हालत में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में क्या है इसके पीछे की वजह।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 December 2020, 5:41 PM IST

मुंबईः बॉलीवुड के मशदूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा को को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेमो डिसूजा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं।

खबरों के अनुसार उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनकी तबीयत ठीक हैl  उनकी पत्नी रिजेल डिसूजा हॉस्पिटल में उनके साथ मौजूद हैंl इस खबर के बाद रेमो डिसूजा फैंस में खलबली मच गई है। उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर रेमो डिजूजा को ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ जैसी फ‍िल्‍मों के लिए जाना जाता है। वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके है। उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी के दम पर कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।

Published : 
  • 11 December 2020, 5:41 PM IST

No related posts found.