Site icon Hindi Dynamite News

Fame India 2020: फेम इंडिया मैगजीन के सर्वे में देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों के पढ़ें नाम

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने मिलकर एक व्यापक और साझा सर्वे के जरिये विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने देश भर के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची जारी की है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस खबर में जानिये, किस-किस जिले के डीएम/डीसी को मिला इस सूची में स्थान..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Fame India 2020: फेम इंडिया मैगजीन के सर्वे में देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों के पढ़ें नाम

नई दिल्ली: फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने मिलकर देश भर के कुल 724 जिलों के सभी जिलाधिकारियों पर एक व्यापक सर्वे किया है। इस साझा सर्वे के जरिये विभिन्न क्षेत्रों और श्रेणियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने और प्रमुख स्थान पाने वाले देश भर के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची जारी की गयी है। 

इस सर्वे में देश के 724 जिले के सभी डीएम/डीसी को स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 कैटेगरियों में बांटा। इसमें राज्य, जिले की जनसंख्या, क्षेत्रफल और विकास आदि का भी ध्यान रखा गया। 

फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्रोतों, प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्टों के आधार पर 50 लोकप्रिय कलेक्टरों का चयन किया, जो अपनी उत्कृष्टता के कारण विशिष्ट स्थान रखते हैं। इस सर्वे में राज्य के वरिष्ठ ब्यूरोक्रेटस, आईपीएस, सांसद, पत्रकार, एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध लोगों की राय शामिल की गई।  

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट का सर्वे शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, गंभीरता और व्यवहार कुशलता आदि दस मानदंडों पर किया गया।

फेम इंडिया मैगजीन एंव एशिया पोस्ट सर्वे के विभिन्न श्रेणी में प्रमुख स्थान पर आए 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची निम्न प्रकार है। 

सर्वे में शामिल 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची

  1. उत्कृष्ट – कुमार रवि (जिलाधिकारी- पटना) ,
  2. विशिष्ट – शालनी अग्रवाल (जिलाधिकारी – वडोदरा),
  3. कर्त्तव्यनिष्ठ – कौशल राज शर्मा (जिलाधिकारी – वाराणसी),
  4. हौसलामंद – प्रदीप गुप्ता (जिलाधिकारी – लुधियाना),
  5. कर्मयोद्धा – सुहास एल वाई (जिलाधिकारी – नोएडा),
  6. बाजीगर – राजेंद्र भट्ट (जिलाधिकारी – भीलवाड़ा),
  7. अग्रदूत – बलवंत सिंह (जिलाधिकारी – पुरी),
  8. प्रभावशाली – के विजयेन्द्र पांडियान (जिलाधिकारी – गोरखपुर),
  9. योग्य – डॉ बृजमोहन मिश्रा (जिलाधिकारी – दक्षिण दिल्ली),
  10. बेहतर – नवल किशोर राम (जिलाधिकारी – पुणे),
  11. शक्ति – मुक्ता आर्या (जिलाधिकारी – हावड़ा),
  12. विकासशील – सी रविशंकर (जिलाधिकारी – हरिद्वार), 
  13. उड़ान – अदिति सिंह (जिलाधिकारी – हापुड़),
  14. क्षमतावान – सुषमा चौहान (जिलाधिकारी – जम्मू),
  15. असरदार – तरुण राठी (जिलाधिकारी – दामोह),
  16. शानदार – डॉ मन्नान अख्तर (जिलाधिकारी – जालौन),
  17. मजबूत – वीरेन्द्र कुमार शर्मा (जिलाधिकारी – जालंधर),
  18. जिम्मेदार – शैलेश नवल (जिलाधिकारी – अमरावती),
  19. कामयाब – कुमार अमित (जिलाधिकारी – पटियाला),
  20. अनुभवी – संग फुत्सोक (जिलाधिकारी – तवांग),
  21. शोहरतमंद – डॉ नरेन्द्र कुमार मीणा (जिलाधिकारी – देवभूमि द्वारका),
  22. कर्मठ – निधि श्रीवास्तव (जिलाधिकारी – दिल्ली सेंट्रल),
  23. विलक्षण – डॉ. त्यागराजन, एस एम (जिलाधिकारी – दरभंगा),
  24. दूरदर्शी – वैभव श्रीवास्तव (जिलाधिकारी – पीलीभीत),
  25. बुलंद श्रेणी – डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ( जिलाधिकारी – मधुबनी) ,
  26. जागरूक – विवेक भाटिया (जिलाधिकारी – चंबा),
  27. बेजोड़ – राहुल कुमार (जिलाधिकारी – पुर्णिया),
  28. शख्सियत – यशेंद्र सिंह (जिलाधिकारी – रेवाड़ी),
  29. जज्बा – राई महिमापत राय (जिलाधिकारी – रांची),
  30. प्रेरक – मंगेश घिल्डियाल (जिलाधिकारी – टिहरी),
  31. लगनशील – रजत बंसल (जिलाधिकारी – बस्तर) ,
  32. प्रशंसनीय – अनंत लाल ज्ञानी (जिलाधिकारी – धुबरी),
  33. कलात्मक – के राजेश (जिलाधिकारी – सुरेंद्र नगर),
  34. व्यवहार कुशल – नवनीत सिंह चहल (जिलाधिकारी – चंदौली),
  35. दक्ष – रागुल के (जिलाधिकारी – दक्षिण सिक्किम),
  36. उद्देश्यपूर्ण – डॉ ऋचा वर्मा (जिलाधिकारी – कुल्लू),
  37. उम्दा – स्वाति एस भदौरिया (जिलाधिकारी – चमोली),
  38. भविष्यवादी – डॉ पीयूष सिंगला (जिलाधिकारी – उधमपुर),
  39. ऊर्जावान – पी बी नूह भावा  (जिलाधिकारी – पथानमथिट्‌टा),
  40. कुशल प्रबंधन – ओम प्रकाश कसेरा (जिलाधिकारी – कोटा),
  41. चर्चित – प्रिंस धवन (जिलाधिकारी – लोहित),
  42. संवाद क्षमता – अजय कटेसरिया (जिलाधिकारी – सतना),
  43. आईकॉन – संदीप सिंह (जिलाधिकारी – रामगढ़),
  44. उज्ज्वल – अभिषेक तिवारी (जिलाधिकारी – जलपाईगुड़ी),
  45. जवाबदेह – पल्लव गोपाल झा (जिलाधिकारी – डिब्रूगढ़),
  46. इरादे – अमॉय कुमार (जिलाधिकारी – रंगारेड्डी),
  47. प्रोग्रेसिव – निशांत कुमार यादव (जिलाधिकारी -करनाल) ,
  48. माहिर – शशांका कोंडुरु (जिलाधिकारी – करीमनगर),
  49. युवा – शशांक शुभंकर (जिलाधिकारी – समस्तीपुर),
  50. सुधारवादी – नैन्सी सहाय (जिलाधिकारी – देवघर। 

 

Exit mobile version