एग्जिट पोल: पंजाब में कैप्टन बनेंगे ‘किंग’

पंजाब के एग्जिट पोले के नतीजे आ गए हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 March 2017, 6:56 PM IST

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद किए गए पांच सर्वेक्षणों में कांग्रेस को बढ़त दिखाया गया है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरे नंबर पर दिखाया गया है। सर्वेक्षणों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज तक-सिसेरो के अनुमान के मुताबिक, पंजाब की 114 सदस्यीय सीटों में कांग्रेस को 62-71 सीटें, आम आदमी पार्टी को 42-51 सीटें, सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 4-7 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

कांग्रेस के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
एक नजर सभी के एग्जिट पोल पर
1. सी वोटर के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 117 में से 63 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 45 सीटें और अकाली-भाजपा गठबंधन को को महज नौ सीटें मिली हैं।

2. इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 62-71 सीटें, आम आदमी पार्टी को 42-51 सीटें, सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 4-7 सीटें जबकि अन्य के खाते में 0-2 सीटें जाती दिख रही हैं।

3. इंडिया न्यूज-एमआरसी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 55 सीटें, आम आदमी पार्टी को 55 सीटें, सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 7 सीटें जबकि अन्य के खाते में 0 सीटें मिलने की बात कही गई है। 

4. न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के सर्वे में कांग्रेस को 54, आम आदमी पार्टी को 54 सीटें, सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 9 सीटें मिलने की बात कही गई है।

Published : 
  • 9 March 2017, 6:56 PM IST

No related posts found.