Ukraine Russia War: यूरोपीय संघ रूस से तेल के आयात पर लगाएगा प्रतिबंध

यूक्रेन पर रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिमी देशों ने रूस को अलग-थलग कर दिया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 May 2022, 6:49 PM IST

ब्रसेल्स: यूक्रेन पर रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिमी देशों ने रूस को अलग-थलग कर दिया है और अब चीन के साथ रूस के उभरते व्यापारिक संबंध को देखते हुए यूरोपीय संघ भी रूस से तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के शिखर सम्मेलन में सोमवार को उद्योग जगत से संबंधित दुनिया के बड़े-बड़े हस्तियों से अपील कि विश्व को रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में तेजी लानी चाहिए ताकि अपने मुकाम को हासिल करने के लिए वह दूसरे देशों पर अपने सैन्य बल का उपयोग इस क्रूरता से न कर सके।

इसके साथ ही उन्होंने 27 ऐसे देशों की भी आलोचना की है, जिन्होंने रूस से तेल के आयात पर रोक नहीं लगाया है। (वार्ता)

Published : 
  • 24 May 2022, 6:49 PM IST