एटा: पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। पूरी खबर..

Updated : 3 August 2018, 2:56 PM IST
google-preferred

एटा: पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 को आरोपियों को गिरफ्तारा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

कोतवाली राजा का रामपुर पुलिस ने अवैध खराब के इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने विनोद कुमार पुत्र सोनेलाल निवासी किशनपुर निरुपुर, थाना क्षेत्र राजा का रामपुर व नरेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह यादव निवासी परशूपुर थाना क्षेत्र नयागांव को 2 प्लास्टिक की कट्टी में 15-15 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ रटे नगला तिराहे मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

 

Published : 
  • 3 August 2018, 2:56 PM IST

Advertisement
Advertisement