एटा: चार दरिंदों ने नाबालिग का अपहरण कर एक माह तक किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में नाबालिग लड़कियों समेत महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहा है। सरकार द्वारा सख्त कदम उठाये जाने के बाद भी घिनौनी वारदातें थम नहीं रही है। ऐसा ही एक और दिल दहलाने वाला मामला एटा में सामने आया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें हैरान करने वाली यह निंदनीय घटना

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 August 2018, 5:42 PM IST

एटा: मलावन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर चार दरिंदो ने उसके साथ गैंगरेप किया। मासूम लड़की के साथ आरोपी लगातार एक माह तक रेप करते रहे। हैरान करने वाली बात यह भी है कि पुलिस पहले इस घटना में हीला-हवाली करती रही। पीड़ित लड़की के परिजन जब पुलिस अधिकारियों तक पहुंचे तो मामला दर्ज किया गया। पुलिस में जांच शुरू कर दी है।

एएसपी संजय सिंह ने कहा कि बीते माह 21 जुलाई को चार लड़कों द्वारा नाबालिग का अपहरण किया गया। बरामदगी के बाद लड़की ने बताया कि उसके साथ चारों युवकों ने गैंगरेप किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है।

एएसपी संजय सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा और सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

Published : 
  • 26 August 2018, 5:42 PM IST