हिंदी
मुंबई: यश चोपड़ा की 1991 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म लम्हे वीरेन की कहानी है, जो अपने अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ है। यह एक अपरंपरागत प्रेम कहानी है, जिसे अपने समय में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में वीरेन का किरदार अनिल कपूर ने निभाया था, जबकि श्रीदेवी ने मां और बेटी की दोहरी भूमिका बखूबी निभाई थी। वहीदा रहमान और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। रिलीज के वक्त लम्हे अपनी अनूठी कहानी और नए कॉन्सेप्ट की वजह से चर्चा का विषय बन गई थी। समय के साथ यह फिल्म इंडस्ट्री की कल्ट क्लासिक बन गई। लम्हे अपनी खूबसूरत कहानी के साथ-साथ अपने सदाबहार गानों के लिए भी मशहूर है। मोरनी बागा मा बोले, कभी मैं कहूं, मेरी बिंदिया तेरी निंदिया जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। वहीं बता दें कि, इनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दोनों की ये सुपरहिट फिल्म फिर से रिलीज हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लम्हे के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने की खबर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, "यह तब भी कालातीत था, यह अब भी कालातीत है! 21 मार्च से बड़े पर्दे पर फिर से लम्हे देखें।"
इस दिन फिल्म होगी फिर से रिलीज
अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म लम्हे 21 मार्च को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 1991 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म लम्हे वीरेन के बारे में है जो अतीत और वर्तमान के बीच फंसा हुआ है और एक अपरंपरागत प्रेम कहानी में उलझा हुआ है। इस फिल्म में अनिल कपूर ने वीरेन का किरदार बखूबी निभाया था। श्रीदेवी ने मां और बेटी की दोहरी भूमिका निभाई थी। उनके साथ फिल्म में वहीदा रहमान और अनुपम खेर भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।
Published : 19 March 2025, 5:25 PM IST
Topics : Anil Kapoor Bollywood Big News Bollywood News Dynamite News Dynamite News hindi entertainment news film Lamhe re released Sridevi