Encounter in Jharkhand: माओवादियों के साथ मुठभेड़ में जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माआवोदियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गयी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 August 2023, 11:26 AM IST

चाईबासा (झारखंड): झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माआवोदियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गयी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को टोंटो इलाके में हुई।

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा, ‘‘माओवादियों के घात लगाकर किए हमले में अमित तिवारी और गौतम कुमार नामक दो जवान मारे गए।’’

इलाके में तलाश अभियान चल रहा है।

इस घटना से कुछ दिन पहले इसी इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी थी और एक अन्य घायल हो गया था।

Published :  15 August 2023, 11:26 AM IST