हिंदी
लखनऊ: प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने धरना जारी रखा हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले प्रदेश भर से आए कर्मचारी संगठन के नेताओं ने धरना दिया है।
हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर राज्य कर्मचारियों के नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति और भत्तों की समानता सहित तमाम मांगों को लेकर दिया धरना दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ेंः DN Exclusive- यूपी एसटीएफ ने दिखाया कमाल, फर्जी शिक्षकों का किया पर्दाफाश
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी गई हैं। 2 महीने का समय देने के बाद भी 3 साल बीतने को है पर मांगे पूरी नहीं की गई हैं। सरकार की वादाखिलाफी से राज्य के कर्मचारियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। उन्होनें कहा, जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी जारी रहेगा धरना प्रदर्शन।
यह भी पढ़ें: गोमती नदी का पुल बना सुसाइड का अड्डा, पुल के बाहर जैकेट मिलने से मचा हड़कंप
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आज 1 दिन के प्रदर्शन के बाद अगर सरकार नहीं जागी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के साथ काम का भी बाहिष्कार किया जाएगा।
Published : 21 January 2020, 5:22 PM IST