
लखीमपुर खीरी: दुधवा नेशनल में एक नर हाथी के दर्दनाक मौत की खबर है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दुधवा कॉरीडोर होते हुए घोला गांव के नजदीक गन्ने के एक खेत में पहुंचे नेपाली हाथी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हाथी का शव कल सुबह मिला।
अब तक यह साफ नही हो पाया है कि हाथी को करंट बिजली के पोल में करंट उतरने से लगा है या फिर ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से।
कहा जा रहा है कि बारिश के मौसम में बिजली के खंभे में करंट आ गया और हाथी की करंट लगने से मौत हो गयी तो वहीं दूसरी बात कही जा रही है कि काफी नीचे लगे ट्रांसफार्मर की तरफ हाथी के सूंड के चले जाने की वजह से करंट लगा और मौत हो गई। अब पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होने की उम्मीद जतायी जा रही है।
यह घटना दुधवा टाइगर रिजर्व की सठियाना रेंज से करीब 100 मीटर की दूरी पर पलिया रेंज के बफर जोन में निषादनगर घोला के राजेंद्र प्रसाद के गन्ने के खेत में हुआ। यहीं पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। हाथी की उम्र करीब 30 वर्ष की बताई जा रही है।
Published : 28 July 2019, 3:18 PM IST
Topics : Dudhwa National Park Elephant environment Forest India Killed दुधवा नेशनल पार्क मौत लखीमपुर खीरी हाथी