महराजगंजः फरेंदा सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव नतीजे आये सामने, जानिये कौन किस पद पर चुना गया

महराजगंज जनपद में फरेन्दा सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच आज सम्पन्न हो गया। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में जानिये कौन किस पद के लिये चुना गया

Updated : 4 January 2023, 6:01 PM IST
google-preferred

महराजगंज: फरेन्दा सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के माहौल में आज सम्पन्न हो गये हैं। प्रेम कुमार सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुरेन्द्र पाण्डेय को महामंत्री चुने गये, जबकि उदयशंकर चौरसिया उपाध्यक्ष चुने गये हैं।  

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार व महामंत्री पद के लिए चार उम्मीदवार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। जिसमें प्रेम कुमार सिंह ने 60 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी को 34 मतों से पराजित किया। वहीं सुरेन्द्र पांडेय ने 43 मत  पाकर अपने प्रतिद्वंदी को 5 मत से हराया। 

यह भी पढ़ें: कोल्हुई कस्बे के कई घरों में पानी के लिये मचा हाहाकार, जानिये ये बड़ी वजह

उपाध्यक्ष पद के लिए उदयशंकर चौरसिया, कोषाध्यक्ष के लिये ओंकार मौर्य, संयुक्त मंत्री प्रशासन अखिलेश यादव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद उस्मान अहमद विजयी निर्वाचित हुए। 

यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड के बीच पालिका प्रशासन के ये दावे हुए फेल, इस रिपोर्ट में जानिये जमीनी हकीकत

चुनाव अधिकारियों में विनोद चंद मणि त्रिपाठी, सहायक चुनाव अधिकारी देवता पाण्डेय, ज्वाला मणि त्रिपाठी, डीएन मिश्र व जेपी त्रिपाठी रहे।

Published : 
  • 4 January 2023, 6:01 PM IST

Related News

No related posts found.