
मुंबई: टीवी क्वीन एकता कपूर के मां बन गई है। मां बनने पर उन्हें हर और से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। दरअसल एकता कपूर सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।
खबर के मुताबिक 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए एकता एक बेटे की मां बनी है। वो जल्द अपने बेटे को घर ला सकती हैं। एकता कपूर ने अपने छोटे भाई तुषार कपूर से प्रेरणा लेकर उनके नक्शकदम पर चल रही हैं।
तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए एक बेटे के पिता बने थे। उनका बेटा लक्ष्य कपूर साल 2017 में पैदा हुई था। एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। वे पहले कई बार इंटरव्यूज में ये बातें कह चुकी हैं कि वे शादी करना नहीं चाहती हैं लेकिन वे एक मां जरूर बनना चाहेंगी।
Published : 31 January 2019, 1:59 PM IST
Topics : एकता कपूर टीवी क्वीन नन्हा मेहमान बधाईयां बनी मां