
काहिरा: मिस्र के उत्तरी सिनाई इलाका में आतंकियों ने एक मस्जिद पर बम हमला किया। इस हमले में 235 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं। घायलों को वहां के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नमाज के दौरान आतंकियों नें यह हमला किया। मिस्र सरकार ने इस हमले में मारे गए लोगों के लिए तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मस्जिद में आतंकी हमले पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्विट करते हुए लिखा कि ‘मिस्र में एक प्रार्थना स्थल पर हुए भीषण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। बेकसूर लोगों की जान जाने पर हमे बहुत दुख हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है और मिस्र के लोगों और वहां की सरकार के साथ भारत खड़ा है।
Published : 25 November 2017, 9:21 AM IST
Topics : काहिरा मस्जिद मिस्र मिस्र सरकार राष्ट्रीय शोक हमला