हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को 5वां समन जारी कर पूछताछ के लिये तलब किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 2 फरवरी को पूछताछ के लिये अपने कार्यालय में बुलाया है।
यह भी पढ़ें- भाजपा पर भड़के सीएम केजरीवाल, चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर कही ये बात
इससे पहले ईडी द्वारा केजरीवाल को चार बार समन जारी किया जा चुका है लेकिन उन्होंने हर बार ईडी के समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया और कभी भी पूछताछ में शामिल नहीं हुए।
Published : 31 January 2024, 3:10 PM IST
Topics : Aam Aadmi Party arvind kejriwal Delhi Liquor Scam Delhi News ED अरविंद केजरीवाल ईडी दिल्ली शराब घोटाला समन