
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने गुरुवार देर शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार किया है। ED ने उन्हें अवैध रेत खनन मामले में गिरफ्तार किया है। भूपिंदर सिंह को अवैध रेत खनन मामले में जालंधर से दिन भर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार भूपिंदर सिंह से ED के जालंधर स्थित कार्यालय में पूछताछ की जा रही थी। ED ने हनी को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। उन्हें एक दिन बाद मोहाली की विशेष अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।
ED की यह कार्रवाई भूपिंदर सिंह हनी के घर से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश, 21 लाख रुपये से ज्यादा वेल्यू का सोना और 12 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी और कई तरह की चीजों को जब्त किया था।
ED ने मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पठानकोट में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आरोपियों के घर पर दो दिवस तक छापेमारी की। जिसके खत्म होने के बाद ED ने बरामद समानों की घोषणा की थी।
इतना ही नहीं ED ने शहीद भगत सिंह नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 420, 465, 467, 468, 471 और धारा 21(1), 4(1) के तहत दर्ज FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।
Published : 4 February 2022, 11:14 AM IST
Topics : Bhupinder Singh Honey Charanjit Singh Channi ED Punjab Chief Minister ईडी चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब भूपिंदर सिंह हनी मुख्यमंत्री