हिंदी
नई दिल्ली: जापान की राजधानी टोक्यो में अभी-अभी भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिएक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 नापी गई। इसके बाद वहां सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान के नेशनल सेंटर फॉर सेस्मलॉजी ने पूर्वोत्तर तटों के साथ कुछ तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार जापान की राजधानी टोक्यो में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 362 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था।
जापान की मीटिरोलॉजिकल एजेंसी (JMA) ने भूकंप के झटके आने के बाद सुनामी की एडवाइजरी जारी कर दी है।
JMA के अनुसार, 2011 में भूकंप और सुनामी से प्रभावित क्षेत्र मियागी में भूकंप के झटके आए। एजेंसी ने एक मीटर की ऊंचाई वाली लहरों की सुनामी आने की चेतावनी जारी की है।
Published : 20 March 2021, 4:26 PM IST
No related posts found.