हिंदी
महराजगंजः देश-दुनिया की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले डाइनामाइट न्यूज़ समूह के हिंदी पोर्टल की दूसरी वर्षगांठ आज महराजगंज में डाइनामाइट न्यूज़ के ब्यूरो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शुभकामनाएं देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।

इस अवसर पर डाइनामाइट न्यूज़ परिवार के अभिभावक श्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने केक काटकर एक दूसरे का मूंह मीठा कराया और शुभकामनांए दी। जिले के सभी संवाददाताओं ने ख़ुशियां मनायी और भारी संख्नेया में लोगों ने डाइनामाइट न्यूज़ को दूसरे वर्षगांठ पर बधाई दी और कहा कि डाइनामाइट न्यूज़ के माध्यम से जिले ही नहीं, बल्कि हर तरह की खबरें तत्काल मिलती रहती है। हमारी शुभकामनाएं डाइनामाइट न्यूज़ के साथ है।

समारोह में पहुंचे लोगों ने शुभकामनाएं दी कि डाइनामाइट न्यूज़ समूह दिन-प्रतिदिन ऊंचाइयों पर पहुंचे और दिन-दुनी रात चौगुनी तरक्की करें और इसी तरह से निष्पक्ष खबरें और जनता की आवाज़ बन कर जन सरोकारों से जुडी खबरों को प्रकाशित करता रहे।
16 अक्टूबर 2015 को नई दिल्ली में स्थापित डाइनामाइट न्यूज़ नेटवर्क की शुरूआत अंग्रेजी भाषा से हुई थी। इसके बाद 9 फरवरी 2017 को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर से हिंदी पोर्टल की शुरूआत की गयी। बेहद कम समय में डाइनामाइट न्यूज़ ने देश के पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनायी है।
इस अवसर पर डाइनामाइट न्यूज़ परिवार के मोहित टिबड़ेवाल, महराजगंज ब्यूरो प्रभारी शिवेंद्र चतुर्वेदी, विशेष संवाददाता आशीष सोनी, जिला संवाददाता अरुण गौतम, कार्तिकेय पाण्डेय, किशन गुप्ता, मनीष वर्मा, विजय त्रिपाठी, शुभम खरवार, दीपक पटेल, सदानंद यादव, दिव्यांशु मद्धेशिया, संजय कुमार, गोपाल सिंह समेत डाइनामाइट न्यूज़ से जुड़े सभी पत्रकार व भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Published : 9 February 2019, 4:14 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश डाइनामाइट न्यूज़ डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी दूसरी वर्षगांठ महराजगंज सुशील कुमार टिबड़ेवाल
No related posts found.