
मुंबईः नए कृषि कानून को लेकर आज दूसरे दिन महाराष्ट्र के किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। ऑल इंडिया किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से पैदल चले हजारों किसान मुंबई पहुंच नए हैं। मुंबई के आजाद मैदान में किसानों की बड़ी रैली बुलाई गई है, जिसे एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सहित कांग्रेस के नेता भी संबोधित किया है।
मुंबई में धरने पर बैठे किसानों से डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता प्रीतम सिंह ने बातचीत की है। जिस दौरान किसानों ने कहा कि- सरकार ने जो कृषि कानून पास किए हैं जल्द से जल्द से वापस लिया जाए। इस कानून के कारण किसानों से व्यापार लूट करने वाले हैं। सरकार के कानून किसानों के लिए नुकसान वाले हैं। लोगों की रोजगारी जाएगी, किसानों की खेती बरबाद होगी। चीजें महंगी होंगी। ये कानून किसानों के हित में नहीं है। ये आंदोलन दिल्ली में किसानों के समर्थन के लिए तीन दिन तक चलेगा।
बता दें कि ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक धवले ने कहा कि महाराष्ट्र का यह सम्मेलन कृषि कानूनों को खत्म कराने के लिए दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए है। उन्होंने बताया कि आजाद मैदान में किसान सभा होगी, जिसमें महा विकास अघाड़ी के नेता भाग लेंगे। मुंबई में जुटे किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल 25 जनवरी को राजभवन जाकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को ज्ञापन सौंपेगे और साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर आजाद मैदान में ही झंडा फहराएंगे।
Published : 25 January 2021, 3:09 PM IST
Topics : Farmer Bills Kisaan Andolan maharashtra Mumbai ऑल इंडिया किसान सभा नए कृषि कानून महाराष्ट्र मुंबई