हिंदी
नई दिल्लीः अप्रैल का महीने आते ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। बढ़ती गर्मी के कारम एक ओर लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है तो, वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अप्रैल महीने में जम्मू कश्मीर में बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। उधर, पंजाब में कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्य असम और मेघालय में भी आज बारिश की आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 09 अप्रैल और अरुणाचल प्रदेश में 09 और 10 अप्रैल, 2021 को भारी बारिश के आसार हैं।
वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली और हरियाणा सहित कई राज्यों में अप्रैल महीने में ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Published : 8 April 2021, 1:11 PM IST
Topics : IMD Rain Summers weather alert Weather Update Western Disturbance गर्मी पश्चिमी विक्षोभ बारिश मौसम विभाग