हिंदी
लखनऊ: लखनऊ रेल मंडल (Lucknow Railway Division) में यार्ड पुनर्निमाण की वजह से 5 अक्टूबर तक इस रूट पर चलने वाली तकरीबन 53 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें से 10 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 43 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी-अयोध्या-अकबरपुर-जफराबाद सेक्शन पर यार्ड पुनर्निमाण कार्य की वजह से 2 से 5 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक (Mega Block) लिया जाएगा। इस रूट पर इंटरलॉकिंग का कार्य भी होगा।
निरस्त ट्रेनों की सूची
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस 26 सितंबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14018 आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना 25 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन विशेष, बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस, बलिया-शाहगंज-बलिया पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
इन ट्रेनों का विस्तार
इसके अलावा रेलवे (Railway) ने ट्रेन संख्या 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को 21 अक्टूबर तक विस्तार दिया है। वहीं ट्रेन संख्या 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन को 22 अक्टूबर तक विस्तार दिया गया है।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
गंगा सतलज एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस (Doon Express), कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, गुवाहाटी-ओखा द्वारका एक्सप्रेस, मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कैफियात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर क्लोन विशेष, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस और गोदान एक्सप्रेस (Godan Express) समेत कई ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
Published : 24 September 2024, 8:28 AM IST
Topics : Dynamite News Kota Patna Express Lucknow Rail Division Mega block गोदान एक्सप्रेस दून एक्सप्रेस बाराबंकी अयोध्या अकबरपुर जफराबाद सेक्शन मेगा ब्लॉक लखनऊ रेल मंडल