
महराजगंजः बुधवार दोपहर को कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा कुशीनगर जिले को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर शराब के नशे में धुत एक वर्दीधारी होमगार्ड बैठ कर आने जाने वाले राहगीरों को भद्दी-भद्दी गली गलोच देते हुए औरत की मांग करता दिखाई दिया।
ग्रामीणों के बताया की वर्दीधारी होमगार्ड कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाने में ड्यूटी करता है। होमगार्ड की ये हरकत पुलिस प्रशासन और अधिकारियों के बहुत ही बात शर्मनाक बात है।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज में गैंगरेप के दो आरोपी भेजे गए जेल, एक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन देश के लोगों की सुरक्षा करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ होमगार्ड की ये हरकत शर्मसार साबित हो रही है।
Published : 27 February 2020, 4:23 PM IST
Topics : Maharajganj UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश कुशीनगर कोठीभार थानाक्षेत्र पुलिस महराजगंज