हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पीले रंग की साड़ी पहने राष्ट्रपति ने मेट्रो ट्रेन की यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से बातचीत की।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो ने नववर्ष पर बनाया रिकार्ड, जानें कितने लोगों ने किया सफर
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर यात्रा की, जो कि कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच संचालित होती है।
Published : 7 February 2024, 4:40 PM IST
Topics : Delhi Metro Draupadi Murmu New Delhi President travel दिल्ली मेट्रो द्रौपदी मुर्मू नयी दिल्ली राष्ट्रपति