हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ट्रेनों में एक जनवरी, 2024 को 67 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की जो बीते छह वर्षों में नववर्ष के दिन मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है।
डीएमआरसी के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी को कुल 67.47 लाख यात्रियों ने मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आंकड़ों से सामने आया है कि बीते वर्ष एक जनवरी को 49.16 लाख लोगों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया थी जबकि 2022 में 23.66 लाख, 2020 में 55.26 लाख और 2019 में 50.16 लाख लोगों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया था। इन छह वर्षों में सबसे कम एक जनवरी 2021 को 18.07 लाख लोगों ने यात्रा की थी जो कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन के बाद आने वाला पहला नववर्ष का दिन था।
इस वर्ष एक जनवरी को राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत कई स्टेशनों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई।
इसी तरह 31 दिसंबर, 2023 को 48.76 लाख लोगों ने मेट्रो में यात्रा की थी।
Published : 13 January 2024, 7:09 PM IST
No related posts found.