हिंदी
गोरखपुर: जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के सिसई भस्का में शुक्रवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यहां दो किशोरों की गला रेतकर हत्या की गई है और उनके शव अर्धनग्न अवस्था में पाए गए हैं। दोनों किशोरों के शव हाथ-पैर बंधे मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक दोनों किशोर गुरूवार शाम से लापता थे।
दोनों मृतक किशोर सफाईकर्मी के भतीजे और भांजे बताये जा रहे हैं।
स्थानीय लोग हत्या से पहले दोनों किशोरों के साथ कुकर्म होने की भी आशंका जता रहे हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान 10 साल के प्रिंस पुत्र राकेश निवासी कैंपियरगंज और अभिषेक पुत्र इंद्रेश निवासी धस्का के रूप में की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस घटना के सभी पहलूओं पर गौर कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे।
इलाके में दहशत
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद आहत हैं और पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
दो बच्चों की निर्मम हत्या से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।
Published : 24 January 2025, 2:22 PM IST
Topics : Double Murder Gorakhpur Double Murder gorakhpurnews murder police reached Sahjanwa started investigation