
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम में सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। कुलगाम जिले के निपोरा में इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग शुरू हुई।
फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई। वहीं दूसरी ओर खास इनपुट मिलने के बाद अब दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गुल बाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
जानकारी के मुताबिक वहां पर 2-3 आतंकियों के होने की जानकारी है। पाकिस्तान भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान लगातार सीमा पर फायरिंग किए जा रहा है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी की है।
Published : 13 June 2020, 11:07 AM IST
Topics : encounter Indian forces Jammu and Kashmir terrorist attack कुलगाम जम्मू कश्मीर पुलवामा मुठभेड़