
महराजगंज: जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने आज समाधान दिवस पर घुघुली थाने के फरियादियों के समस्याओ से रूबरू हुए। इसके बाद उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुनकर उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। तथा राजस्व व पुलिस टीम का गठन कर जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्र तथा जनपद मुख्यालय/उच्चाधिकारीगण से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जो भूमि विवाद सम्बन्धित हो थाना दिवस पर उच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाय। तथा भूमि विवाद रजिस्टर एवं समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित किया जाये तथा उन मामलों का त्वरित निस्तारण कराते हुए अद्यावधिक कर ली जाये। जनसुनवाई के दौरान थाना घुघली पर कुल =04 प्रा0पत्र, प्राप्त हुये।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर समाधान दिवस के अवसर पर कुल 64 प्रा0 पत्र प्राप्त हुए जिसमें से कुल़-11 जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।
Published : 1 February 2020, 6:51 PM IST
Topics : Complainants DM Ghughuli Samadhan Divas Ujjwal Kumar उज्जवल कुमार घुघुली महराजगंज समाधान दिवस