
लखनऊः फ्रांस में लोगों की हत्या के बाद अपनी राय रखते हुए मशहूर शायर मुनव्वर राना ने विवादित बयान दे डाला है।
मशहूर शायर मुनव्वर राना का विवादित बयान
मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा- अगर मजहब मां के जैसा है, अगर कोई आपकी मां का, या मजहब का बुरा कार्टून बनाता है या गाली देता है तो वो गुस्से में ऐसा करने को मजबूर है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों बरस से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी तो इतना मजबूर न करो कि वो कत्ल करने पर मजबूर हो जाए।
कहां से शुरू हुआ विवाद
बता दें कि पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या के बाद शुरू हुआ, जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए। बाद में उसकी सिर काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को फ्रांस के नीस में एक गिरिजाघर में हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। उसके बाद राष्ट्रपति मैक्रॉन ने कहा था कि इस्लाम एक ऐसा धर्म है जिससे आज पूरी दुनिया में संकट में है। उनके इस बयान के बाद से देश के कई हिस्सों में विरोध शुरू हो गया है।
Published : 31 October 2020, 3:50 PM IST
Topics : France Attack Maccron President फ्रांस मशहूर शायर मुनव्वर राना राष्ट्रपति राष्ट्रपति मैक्रॉन