उन्नावः जज वकील मारपीट में विवाद और गहराया, वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जज ने रिटायरमेंट के लिए लिखा पत्र

उन्नाव में शुक्रवार को वकीलों ने एडीजे टंडन के चैंबर में घुस कर पिटाई कर दी थी, जिसके बाद ये विवाद और ज्यादा गहरा गया है। वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 March 2021, 12:19 PM IST
google-preferred

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रह्लाद टंडन और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम शंकर सिंह यादव के बीच गुरुवार को हुआ विवाद और ज्यादा गहराता जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः उन्नाव में वकीलों ने पार की सारी हदें, एडीजे को चैंबर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, किसी तरह बची जान, मामले को दबाने का प्रयास तेज 

इस मामले में वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ ही शुक्रवार को जज प्रह्लाद टंडन ने अपना इस्तीफा इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ को भेज दिया है। इस्तीफा सौंपने के बाद जज प्रह्लाद टंडन लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। 

जज प्रह्लाद टंडन ने दिया इस्तीफा

बताया जा रहा है कि 25 मार्च को एडीजे की पॉक्‍सो कोर्ट में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वकीलों के साथ मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे थे तभी कोर्ट के अंदर वीडियो बनाने को लेकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष और जज के बीच कहा सुनी हो गई। कोर्ट में शोर-शराबा और हंगामे से वकीलों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा शुरु हो गया। 

इस दौरान टंडन को गंदी-गंदी गालियां दी गयीं और मोबाइल भी छीन लिया गया। जब वकीलों का मन इससे भी नहीं भरा तो चैंबर में जमकर तोड़ फोड़ की। किसी तरह कोर्ट के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर जज की जान बचायी।

Published :  27 March 2021, 12:19 PM IST

Related News

Advertisement