हिंदी
महराजगंज: फरेंदा क्षेत्र के शिवालयों पर महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर काफी भीड़ जुटी है, लोग सुबह से ही महादेव का पूजन अर्चन कर जलाभिषेक कर रहे है,इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोले का जयकारा लगाते हुए मंदिरों की तरफ बढ़ रहे थे।
वहीं महिलाएं गीत गाकर टोलियों में मंदिरों की तरफ चल रही हैं,फरेंदा के प्रसिद्ध शिव मंदिर गोपलापुर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है,लोग भगवान शिव के ऊपर फूल, फल, चंदन, दूध, दही, मिष्ठान आदि चढ़ाकर उनका विधिवत पूजन कर रहे हैं, महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति में है, सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Published : 21 February 2020, 12:44 PM IST
No related posts found.