हिंदी
महराजगंजः आज फरेंदा के जयपुरिया इंटर कॉलेज में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को सम्बोधित किया। इसके अलावा उन्होनें सिसवा में समर्थकों को भी संबोधित करते हुए कहा लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया है।
उप मुख्यमंत्री ने 54 परियोजनाओं का लोकार्पण और 77 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मीडिया से बात करते हुए उन्होनें कहा की महराजगंज के फरेन्दा और सिसवा विधानसभा क्षेत्र के लिए 310 करोड़ के परियोजना के लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। सरकार की कोशिश है कि सबका साथ सबका विकास हो। सरकार का खजाना जनता की सेवा के लिए है। साथ ही कहा कि यूपी 20 टॉपर्स के घर तक डॉ अब्दुल कलाम मेजर, भानचन्द सड़क शहीद के घर तक बनाई जाएगी और उनके नाम से प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा।
Published : 1 March 2020, 5:08 PM IST
Topics : deputy CM keshav Prasad Muarya Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या फरेन्दा महराजगंज सिसवा