देवरिया में नगर निगम के चुनावों में जिले की 2 नगर पालिकाओं में से एक पर भाजपा की प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष अलका सिंह ने कब्जा किया। बरहज से बसपा के उमाशंकर सिंह उर्फ उमेश सिंह ने जीत हासिल की है।
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में नगर निगम के चुनावों में जिले के 2 नगर पालिका में से एक पर भाजपा की प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष अलका सिंह ने कब्जा किया। बरहज से बसपा के उमाशंकर सिंह उर्फ उमेश सिंह ने जीत हासिल की है।
9 नगर पंचायतों में निर्दल प्रत्याशियों ने चार सीटों पर कब्जा किया। जिसमें सलेमपुर से जेपी मद्धेशिया, भटनी से बलराम जायसवाल, मझौली राज से गौरीशंकर और नव सृजित बरियारपुर से भी उमरावती देवी विजयी रही। वहीं समाजवादी पार्टी से भाटपार रानी संजय गुप्ता, गौरीबाजार से नीलेश जायसवाल, रामपुर कारखाना से देवंती देवी ने जीत हासिल की।
भाजपा को यहां एक ही सीट संतोष करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी लालमती देवी रुद्रपुर नगर पंचायत में अत्यंत कांटे की टक्कर में जीत हासिल करने में कामयाब रहीं।
मतगणना के दौरान यहां पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें एक पत्रकार बुरी तरह से घायल हो गया।
Published : 2 December 2017, 3:43 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश देवरिया नगर निगम नगर पालिका बरहज भाजपा