देवरिया: शहीद सत्य नारायण यादव की चाची ने भतीजे की याद में तोड़ा दम

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में शहीद हुए बीएसएफ के जवान सत्य नारायण यादव का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। भतीजे की याद में रोते- रोते शहीद की चाची ने दम तोड़ दिया।

Updated : 4 June 2018, 2:08 PM IST
google-preferred

देवरिया: जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में रविवार सुबह सीमा पर शहीद हुए बीएसएफ के जवान का तिरंगे में लिपटा शव जब उनके पैतृक गांव बाँसपार बाद गाँव में पंहुंचा तो पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। शहीद सत्य नारायण यादव की चाची ने भतीजे की याद में रोते- रोते दम तोड़ दिया। गांव में इसके बाद और भी गमगीन माहौल हो गया।

यह भी पढ़े: देवरिया: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद सत्य नारायण यादव को नम आंखों से दी गयी अंतिम विदायी 

शहीद सत्य नारायण यादव के परिजनों समेत पूरे गांव के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि गार्ड ऑफ आनर देने के साथ ही राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की।

यह भी पढ़ें: देवरिया का लाल सत्य नारायण मां भारती के लिये शहीद, बहादुर बेटा बोला- सेना में जाकर लूंगा बदला 

गांव में शव के पहुंचते ही शहीद के अंतिम दर्शन पाने के लिये बड़ी तादाद में आस-पास के गांवों के लोग उमड़ पड़े। इस बीच रो-रोकर शहीद की चाची ने भी दम तोड़ दिया।  
 

Published : 
  • 4 June 2018, 2:08 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement