हिंदी
देवरिया: आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक भलुअनी गांव निवासी इसराजुल का अपनी पत्नी सलमा (30) से अक्सर विवाद होता था। शनिवार की शाम को वह दशहरे के जुलूस से लौटा तो उसका सलमा से एक बार फिर झगड़ा हुआ। पड़ोसियों के मुताबिक सलमा इसराजुल के अक्सर बाहर रहने से नाराज रहती थी। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह एक बार फिर कहासुनी हुई। इसी दौरान इसराजुल ने कमरा बंद करके सलमा पर घर में रखे चाकू से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: देवरिया शेल्टर होम केस: SIT ने जब्त की वो लाल कार.. जिसका आरोपी करते थे इस्तेमाल
उन्होंने बताया कि इसराजुल ने सलमा के सीने और पेट पर चाकू से कई वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सलमा के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो इसराजुल ने भागने की कोशिश की। कुछ लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
Published : 21 October 2018, 6:43 PM IST
No related posts found.