Site icon Hindi Dynamite News

देवरिया और गोरखपुर के 106 गांवों पर बाढ़ का संकट

बाढ़ के कारण लगभग 106 गांवों से सैकड़ों लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाकर जान बचाने में जुटे हुए है। हजारों एकड़ फसल बाढ़ की चपेट में आने से बर्बाद हो गयी है। NDRF द्वारा रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:

देवरिया: जिले में बाढ़ का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है। बाढ़ के कारण यहां रुद्रपुर क्षेत्र के 52 गांव और जिले की सीमा से सटे गोरखपुर जिले के 56 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। दोनों क्षेत्रों के लगभग 106 गांवों से सैकड़ों लोग अपने-अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाकर जान बचाने में जुटे हुए है। हजारों एकड़ फसल बाढ़ की चपेट में आने से बर्बाद हो गयी है। NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू आपरेशन जारी है। देवरिया जिले का एकौना थाना भी पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। एकौना थाने के कागज, फाइल और हथियारों को NDRF की टीम द्वारा निकाला जा रहा है।   

देवरिया एकौना थाने से हथियार,फाइल, रजिस्टर निकालने में जुटी NDRF और पुलिस की टीम

रुद्रपुर क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF की 2 टीमें लगाई गई है। लोकल पुलिस भी राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है, लेकिन जल प्रलय की भयंकर स्थिति में मदद के सभी उपाय कम पड़ रहे हैं। लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुटे हुए हैं।

देवरिया जिले के एकौना थाने से निकाले गये हथियारों को शिफ्ट करती पुलिस।

 NDRF-11 वाराणसी के कमांडेंट द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 2 टीमें लगाई गई है। देवरिया जिले के एकौना थाने में रखे कागजात, रजिस्टर और असलहा को NDRF की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला। थाने के कागजात, रजिस्टर और असलहा को पचलड़ी डीह पर लाया गया, जहाँ से इन्हें रुद्र्पुर थाने में रखा जाएगा।

Exit mobile version