
नयी दिल्ली: नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में एक ईसाई संगठन के स्टॉल पर कुछ लोगों ने बाइबिल की मुफ्त प्रतियां बांटे जाने के खिलाफ कथित रूप से प्रदर्शन किया।
यहां प्रगति मैदान में यह घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग धार्मिक नारे लगा रहे हैं तथा ईसाई संगठन गियोंस इंटरनेशनल द्वारा संचालित इस स्टॉल पर बाइबिल मुफ्त बांटे जाने पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने कहा है कि आयोजकों या गियोंस इंटरनेशनल की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है।
गियोंस इंटरनेशनल ने भी इस घटना पर तत्काल कोई बयान नहीं जारी किया है।
Published : 3 March 2023, 11:14 AM IST
Topics : WorldBook Fair ईसाई संगठन खिलाफ नयी दिल्ली प्रदर्शन बाइबिल मुफ्त स्टॉल