हिंदी
गाजियाबाद: साधु संतों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर राज्य के गाजियाबाद में स्थित दूधेश्वनाथ मंदिर परिसर को भी कोरिडोर में बदलने की मांग की है।
पंच दशनाम जूना अखाड़े के प्रवक्ता तथा श्रीदूधेश्वरनाथ मठ मंदिर गाजियाबाद के श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने आज बताया कि अखाड़े के साधु संतों ने श्री योगी से उनके सरकारी आवास पर भेंट की और उनसे दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर परिसर को काशी की तर्ज पर गलियारे में बदलने का आग्रह किया। (वार्ता)
Published : 12 July 2022, 5:17 PM IST
Topics : chief minister Ghaziabad Kashi Vishwanath uttar pradesh Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश काशी विश्वनाथ गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ