
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बुधवार को तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम कार्यालय ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को शहर का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published : 8 August 2023, 12:29 PM IST
Topics : तापमान नयी दिल्ली मिजाज मौसम मौसम कार्यालय राजधानी