MCD Results Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी, आप और भाजपा आगे-पीछे, जानिये ताजा रुझान व नतीजे

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिये मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के बीच आम आदमी पार्टी और भाजपा आगे-पीछे चल रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये मतगणना के ताजा रूझान

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 December 2022, 10:21 AM IST

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में 250 वार्डों पर हुए चुनाव के लिये मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के बीच आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में मुख्य टक्कर दिखाई दे रही है। दोनों पार्टियां आगे-पीछे चल रही है। कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। मतगणना के रुझान सामने आने लगे है। 

1.40 PM: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 250 वार्डों वाले दिल्ली नगर निगम में आसानी से बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक आम आदमी पार्टी 119 और बीजेपी को 96 वार्डों में मिली जीत मिली है। कांग्रेस को 7 और निर्दलीय को 2 सीटों पर जीत मिली। 

12.00:एमसीडी चुनाव के रूझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

11.35 AM: दिल्ली MCD में 250 में से 107 वार्डों के नतीजे घोषित हो गये हैं। आम आदमी पार्टी बढ़त बनाये हुए है। आम आदमी पार्टी 56, भाजपा 46 और कांग्रेस 4 सीट पर विजयी हो गई है।

सुल्तानपुरी A वार्ड 43 से AAP की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर विजयी घोषित की गई है।

11.25 AM: दिल्ली  MCD में 94 वार्डों के नतीजे घोषित हो गये हैं। आम आदमी पार्टी आगे निकल गई है। 250 वार्डों में से भाजपा 40, आम आदमी पार्टी 49 और कांग्रेस 4 सीट पर विजयी घोषित की गई।  

11.15 AM: दिल्ली MCD में 73 वार्डों के नतीजे घोषित हो गये हैं। भाजपा 33 सीट, आम आदमी पार्टी 34 और कांग्रेस 4 सीट पर विजयी घोषित। 

11.00 AM:दिल्ली  MCD में 39 वार्डों के नतीजे घोषित हो गये हैं। भाजपा 20 सीटों, आप 17 और कांग्रेस 2 सीट पर विजयी घोषित की गई है।  

10.55 AM: दिल्ली  नगर निगम चुनाव में 31 वार्डों के नतीजे घोषित हो गये हैं। भाजपा 15 सीटों, आप 14 और कांग्रेस 2 सीट पर विजयी घोषित की गई है।  

10.50 AM: दिल्ली नगर निगम चुनाव में 21 वार्डों के नतीजे घोषित हो गये हैं। भाजपा 11 सीटों, आप 9 और कांग्रेस 1 सीट पर विजयी घोषित की गई है।  

10.35 AM:  दिल्ली नगर निगम चुनाव में 10 वार्डों के परिणाम घोषित हो गये है। भाजपा 6 और आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर विजयी घोषित की गई। 

10.20 AM: नगर निगम चुनाव में नतीजे आने शुरू हो गये हैं। अब तक चार सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो-दो सीटों पर आम आदमी पार्टी और भाजपा को जीत मिली है। 

10:15 AM:  दिल्ली नगर निगम चुनाव के ताजा रुझान में AAP 109, बीजेपी 105 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती के लिये निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं। मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

एमसीडी चुनाव में मतगणना से 1349 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला होने जा रहा है। दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है। चार दिसंबर को हुए चुनाव के लिए दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए थे।
 

Published : 
  • 7 December 2022, 10:21 AM IST

No related posts found.