
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। प्रथम चरण की मतगणना में एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू आगे चल रहे हैं। पहली गिनती में वेंकैया नायडू को 23 और यूपीए के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को 17 वोट मिले। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 785 में से 771 वोट पड़े।
अब चुनाव परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हुई है। दोपहर 1 बजे तक 90 फासदी वोटिंग पूरी हो गयी थी।
उपराष्ट्रपति पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। एनडीए के उम्मीदवार वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की टक्कर यूपीए के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी के साथ है।उपराष्ट्रपति चुनाव में 98.21% वोटिंग हुई।
Published : 5 August 2017, 5:14 PM IST
Topics : उपराष्ट्रपति चुनाव खत्म परिणाम वोटिंग