दिल्ली: दुष्कर्म के आरोपी ने लड़की पर तेजाब फेंका, खुद भी तेजाब पिया, मौत

राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को एक नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंका और खुद भी तेजाब पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 December 2023, 11:33 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को एक नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंका और खुद भी तेजाब पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उसने बताया कि व्यक्ति (54) के खिलाफ दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई चल रही है और उसने 17वर्षीय किशोरी पर उस वक्त तेजाब फेंका जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को हमें आनंद पर्वत पुलिस थाने में तेजाब हमले के बारे में जानकारी मिली।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक किशोरी तथा आरोपी प्रेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘ तेजाब हमले में झुलसी किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी के घर में विवाह समारोह है और उसी में शामिल होने के लिए उसे जमानत मिली थी।’’

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अरोपी प्रेम सिंह ने किशोरी को धमकी दी कि उसकी मां दुष्कर्म का मामला वापस ले, लेकिन जब किशोरी ने ऐसा करने से इनकार किया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया और खुद भी तेजाब पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले में किशोरी मामूली रूप से झुलस गई, लेकिन अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

Published : 
  • 8 December 2023, 11:33 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement