Site icon Hindi Dynamite News

Delhi: सैलून हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जानिए पूरी खबर

दिल्ली के नजफगढ़ में एक सैलून के अंदर दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद पुलिस ने दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Delhi: सैलून हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जानिए पूरी खबर

नयी दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ में एक सैलून के अंदर दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद पुलिस ने दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद घटना की वजह बनी।

यह भी पढ़ें: मुंबई आतंकी हमलों को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, धमाकों से पहले जानिये कहां था तहव्वुर राणाthe-blasts ]

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान संजीव दहिया उर्फ संजू और हर्ष उर्फ चिंटू के रूप में हुई है जिन्होंने शुक्रवार को नजफगढ़ के इंदिरा पार्क में आशीष और सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में मारे गए व्यक्ति बाल कटवाने के लिए सैलून गए थे।

सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना के कथित सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति हमलावरों से गुहार लगाता नजर आ रहा है। हमलावरों ने बेहद करीब से उनके सिर में गोलियां मारी थी। फुटेज में सैलून की दो महिला कर्मचारी भी डरकर भागती नजर आ रही हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आपसी दुश्मनी का मामला प्रतीत होता है जो एक अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण उत्पन्न हुआ होगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड के पीछे का सही कारण पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में अंतरधार्मिक जोड़े पर हमला करने वालों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज 

सूत्रों ने कहा कि दहिया दिल्ली की एक अदालत में वकालत करता है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, जेल में बंद गैंगस्टर योगेश टुंडा का भाई हर्ष उर्फ चिंटू हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की कम से छह टीम गठित की गई है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुछ चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।’’

Exit mobile version