Mann Ki Baat LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने की‘मन की बात’, जानिये संबोधन की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिये देश की जनता से मन की बात की। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

Updated : 27 March 2022, 11:10 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिये देश की जनता से मन की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने मन की बात से पहले आज सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक संक्षिप्त पुस्तिका साझा की, जिसमें पिछले महीने के मन की बात प्रकरण के दिलचस्प पहलुओं को दर्शाया गया है। इसमें कुछ लोगों के साथ साक्षात्कार भी शामिल थे।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें 

1. मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी कहा कि देश में 30 लाख करोड़ का निर्यात ऐतिहासिक है।

2. पीएम मोदी ने स्वच्छता को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र और ओडिशा के प्रयास को प्रेरक बताया है।

3. पीएम मोदी ने कहा कि हाल के कुछ सालों में एक आयुष सेक्टर में कई स्टार्ट-अप और उद्यमों की वृद्धि हुई है साथ ही उनकी सफलता नई कहानी लिख रही है। ये लिस्ट बहुत लंबी है। ये भारत के युवा उद्यमियों और भारत में बन रही नई संभावनाओं का प्रतीक है।

4. अप्रैल के महीने में हम दो महान विभूतियों की जयंती भी मनाएंगे। इन दोनों ने ही भारतीय समाज पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है। ये महान विभूतियां हैं- महात्मा फुले और बाबा साहब अम्बेडकर। महात्मा फुले की जयंती 11 अप्रैल को है और बाबा साहब की जयंती हम 14 अप्रैल को मनाएंगे।

5. देश में आज़ादी का अमृत महत्सव अब जन भागीदारी की नई मिसाल बन रहा है। कुछ दिन पहले 23 मार्च को शहीद दिवस पर देश के अलग-अलग कोने में अनेक समारोह हुए। देश ने अपनी आज़ादी के नायक-नायिकाओं को याद किया श्रद्धा पूर्वक याद किया।

6. पीएम मोदी ने कहा हमारे देश में जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा, सदियों से समाज के स्वभाव का हिस्सा रहा है। मुझे खुशी है कि देश में बहुत से लोगों ने Water Conservation को life mission ही बना दिया है।

7. पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में health को लेकर भारतीय चिंतन चाहे वो योग हो या आयुर्वेद इसके प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है।

8. देश के कोने-कोने से करीब-करीब सवा-लाख लघु उद्यमियों, छोटे दुकानदारों ने अपना सामान सरकार को सीधे बेचा है।

Published : 
  • 27 March 2022, 11:10 AM IST

Advertisement
Advertisement