हिंदी
नई दिल्ली : भाजपा दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जीत हीसिल कर अपना दबदबा बना चुकी है। भाजपा ने दिल्ली को विकसित दिल्ली में तक्दील करने के लिए कार्य में जुटी हुई है।
वही नई दिल्ली के झंडेवालान में सडकों पर बसी हुई झुग्गियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए तोड दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनूसार, झुग्गी में रहने वाले लोगों को कहना है कि 2018 से ही कोर्ट में हमारे केस दर्ज है। स्टे अनुमति होने के बाउजुद एम .सी.डी झुग्गियों को जबरन तोड दिया। साथ ही उनकी ओर से प्रतिक्रिया आया कि झुग्गी खाली करने के लिए कोइ नोटिस भी एम .सी.डी की ओर से नही दिया गया। गनीमत रही वो तो बच्चे झुग्गी के बाहर सो रहे थे वरना वो भी एम. सी डी वाहनों के चपेट में आ जाते।
भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार को वोट देने का फैसला गलत था। क्योकि गरीबों के विकास के लिए मोदी सरकार ने कुछ नही किया। पुलिस प्रशाशन ने महिलाओं के साथ मारपीट कर उनके साथ दुर्वव्यवहार भी किया।
Published : 9 March 2025, 11:57 AM IST
Topics : bjp Delhi News DelhiPolice Jhandewalan jhandewalanPolice MCD NewDelhi Rekha Gupta road side slum slumDemolished