Delhi Politics News: आतिशी को दिल्ली विधान सभा में घुसने से रोका, भड़की आप

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP विधायक आतिशी की आज गुरुवार को विधानसभा परिसर में तैनात पुलिकर्मियों के साथ तीखी-बहस हो गई। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 February 2025, 12:06 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP विधायक आतिशी की आज विधानसभा परिसर में तैनात पुलिकर्मियों के साथ तीखी-बहस हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आतिशी ने इस दौरान पुलिसकर्मियों से पूछा कि उन्हें विधानसभा में प्रवेश क्यों नहीं करने दिया जा रहा है, जिस पर पुलिस की तरफ से जवाब आया कि उन्हें स्पीकर ने आदेश दिया है कि AAP विधायकों को न घुसने दिया जाए।

पुलिस की बात सुनकर आतिशी ने उस आदेश की कॉपी मांगी, जिसमें विधायकों को न घुसने देने के लिए कहा गया है।

आतिशी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आप मुझे कागज दिखाइए। आप बोल रहे हैं, लेकिन ऑर्डर कहां है? दिल्ली विधानसभा में में कैसे नहीं घुसने देंगे?'

आतिशी ने ट्वीट कर भी अपना विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा,'BJP वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दीं। ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया। आज 'आप' विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसा दिल्ली विधान सभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही में आम आदमी पार्टी के 21 विधायक हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। AAP के 22 में से 21 विधायकों को LG के भाषणों के दौरान नारेबाजी करने पर निलंबित कर दिया गया था। एक मात्र अमानतुल्लाह खान इस कार्यवाही से बच गए थे, क्योंकि उस वक्त वह सदन में मौजूद नहीं थे। चुने हुए विधायकों को विधान सभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है।'

Published : 
  • 27 February 2025, 12:06 PM IST

Advertisement
Advertisement